कार और ट्रेवल्स बस की टक्कर में 2 की मौत, 3 महिलाओं समेत 5 घायल

तालेड़ा (बूंदी)| कोटा-जयपुर नेशनल हाइवे पर खेड़ला गांव के पास रविवार तड़के 3 बजे ट्रेवल्स बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार दो गंभीर घायलों को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेवल्स बस में सवार 3 महिलाओं को भी चोट आई है। पुलिस के अनुसार हादसे में कोटा के जेपी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र (25) व कोटा के सरस्वती कॉलोनी निवासी दिव्यांशु मीणा (24) की मौत हो गई। घटना के बाद दिव्यांशु मीणा झाड़ियों में जा गिरा। रविवार सुबह राहगीरों को पता चला कि झाड़ी में कोई व्यक्ति पड़ा है। तब तक दिव्यांशु की मौत हो चुकी थी। जालोर/मेंगलवा | जिले के सायला इलाके में पोषाणा के निकट रविवार शाम को अवैध बजरी से भरे एक डंपर ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। हादसे घायल चारों जनों की मौत हो गई। जिस डंपर ने बाइक को कुचला उस पर नंबर भी नहीं थे। बावतरा निवासी उत्तमपुरी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अपने ससुराल कोरा में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहा था। शाम 5 बजे पोषाणा और उनड़ी के बीच मामाजी मंदिर के निकट एक अवैध बजरी से भरे डंपर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था जो डंपर बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा ले गया। इसमें चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को एंबुलेंस की मदद से सायला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उत्तमपुरी पुत्र मांगपुरी (32), पिन्टा देवी पत्नी उत्तमपुरी (30), राजूपुरी पुत्र उत्तमपुरी (5), चिन्टू पुत्री उत्तमपुरी (8) की मौत हो गई। परिवार में अब सिर्फ राहुल ही बचा, भाई-बहन का इंतजार कर रहा था उत्तमपुरी के परिवार में 5 सदस्य थे। इस हादसे के बाद उसका बड़ा बेटा राहुल पुरी (11) ही बचा है। राहुल पुरी अपने ननिहाल में ही रहता था। वहीं पढ़ाई करता था। राहुल रविवार को अपने परिवार से मिलने वाला था। खासकर अपने भाई-बहन से मिलने की उसे ज्यादा खुशी थी। हालांकि देर शाम तक उसे इस हादसे की जानकारी नहीं दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *