ग्राम न्यायाधिकारी के घर के बाहर खड़ी जीप ले गए चोर

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने रेलमगरा में पदस्थापित ग्राम न्यायाधिकारी यतींद्र चौधरी के मकान के बाहर खड़ी बोलेरो जीप चुरा ली। राजसमंद के रेलमगरा में पदस्थापित जज यतींद्र चौधरी का परिवार शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहता है। उनकी बोलेरो जीप को पिता रामचंद्र चौधरी ने शनिवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी की। देर रात चोर बोलेरो जीप को चुराकर ले गए। इसका पता रविवार तड़के 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जागने पर रामचंद्र चौधरी को लगा तो उनके होश उड़ गए। चोरी की रिपोर्ट सुभाषनगर थाने में देने पहुंचे। उनके फोन पर फास्टटैग से आसींद मार्ग स्थित दुल्हेपुरा टोल से रात 2.35 बजे टोल राशि काटने का मैसेज भी आ गया। सुभाषनगर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। जज के पिता रामचंद्र चौधरी का कहना है कि कुछ समय पहले उनके घर और पास स्थित मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *