रतलाम | दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सूरीश्वर मसा की पुण्य सप्तमी पर सोमवार को नीमवाला उपाश्रय से वरघोड़ा निकाला जाएगा। नवयुवक परिषद के जनकल्याण मंत्री रितेश बाफना ने बताया कि सुबह 9 बजे वरघोड़ा शुरू होगा। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सागोद रोड स्थित जयंतसेन धाम पहुंचेगा।


