खरगोन | नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को होगा। इसमें न्यायालयों के लंबित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में चिंह्नित किए गए प्रकरणों की प्रकृति अनुसार न्यायालयों में लंबित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करवाने के निर्देश दिए गए है।


