रांची | राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश रांची क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव अनिल कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। समिति के सदस्य बनाए जाने पर सांसद करदाताओं को हो रही परेशानी व उसकी सुविधाओं के बारे में न सिर्फ विभाग से जानकारी ले सकेंगे, बल्कि उसे समुचित निर्देश भी दे सकेंगे।


