कुलपति ने की मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना

भास्कर न्यूज | इटखोरी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार रविवार को अपने परिजनों के साथ झारखंड की विख्यात पर्यटन स्थल मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां भद्रकाली के अलावा परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान, सहस्त्र शिवलिंग, कोटेश्वर नाथ, राम जानकी, विश्वकर्मा, शनिदेव मंदिर एवं कीर्तन मंडली में भी पहुंचकर दर्शन-पूजन की। मंदिर परिसर की विधि व्यवस्था एवं साफ सफाई पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता भद्रकाली जागृत शक्तिपीठ है। यहां पहुंचने पर मन में शांति महसूस होती है। आनेवाले समय में इस स्थल का और तेजी से विकास होगा। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर, प्रो सकेंद्र मिस्त्री, प्रो ललित मोहन सिन्हा एवं समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह ने कुलपति को पुष्पगुच्छ एवं मां भद्रकाली की प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मां की पूजा-पाठ में मुख्य रूप से कुलपति के साथ उनकी पत्नी और पुत्र भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *