नाबालिगा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना खिलचियां की पुलिस ने नाबालिगा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव सुधार राजपूता निवासी गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी वीडियो और तस्वीर भी ली। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए दोबारा बुलाया। कहा वह उसको मिलने नहीं आई तो उसकी वीडियो/ तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसे जबरन बुलाकर दोबारा दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *