थाना कंबोह की पुलिस ने चोरी की बाइक सहित 3 आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजनाला निवासी हरप्रीत सिंह, विक्की और हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका। बाइक के कागजात मांगने पर वह पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


