हर गुरुवार चित्रगुप्त आरती से जुड़ रहा हैं अब कायस्थ समाज

सुल्तानपुर| नगर के कायस्थ समाज के युवाओं का समाज को संगठित करने का संकल्प अब जमीन पर उतरता दिख रहा है। हर गुरुवार समाज के लोग किसी एक सदस्य के घर एकत्र होकर भगवान श्री चित्रगुप्त की सामूहिक आरती कर रहे हैं। इस परंपरा से समाज में एकजुटता और सामूहिकता का भाव मजबूत हो रहा है। इस गुरुवार की आरती राजीव श्रीवास्तव के निवास पर हुई। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती कर समाज की एकता, प्रगति और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। आरती के बाद तय हुआ कि अगले गुरुवार को फिर से सभी परिवार सहित एकत्र होंगे। समाज हित में नए कार्यों की शुरुआत पर भी सहमति बनी। युवाओं का यह प्रयास नगर में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *