सड़क पर फेंका कचरा 5 हजार रुपए का जुर्माना

भास्कर संवाददाता | रायसेन नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान के तहत एक बैंक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई शुक्रवार शाम को सीएमओ सुरेखा जाटव ने की। नगर पालिका की टीम शहर में सफाई का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान सागर रोड पर एक बैंक के बाहर सड़क पर कचरा फैला मिला। यह कचरा मुखर्जी नगर के पास संचालित बैंक द्वारा फेंका गया था। सीएमओ सुरेखा जाटव ने मौके पर पहुंचकर बैंक पर जुर्माना लगाया। बैंक को नोटिस भी जारी किया गया। कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सड़क पर कचरा न फेंकें। नगर पालिका ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घर का कचरा डस्टबिन में रखें और नगर पालिका के कचरा वाहन में ही डालें। इससे शहर स्वच्छ बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *