भास्कर संवाददाता|अकोदिया ग्राम रानी बड़ौद में स्थित प्राचीन इलाई माता मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। ठेकेदार प्रदीप गुप्ता ने पुराने मंदिर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में मंदिर के नवनिर्माण को लेकर उत्साह है। यह स्थल श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसी आस्था के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में पुजारी अमृतलाल नाथ, सूरज सिंह नाथ, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष चंदर सिंह मेवाड़ा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद मंडलोई, सरपंच विक्रम राठौर, सचिन नाथ, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश राजपूत, नारायण सिंह सोनगरा, विष्णु मेवाड़ा मेंबर, जगदीश मेवाड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


