सीयूईटी यूजी-2026 मई में, आधार-नाम व जन्मतिथि, बोर्ड सर्टिफिकेट से मैच करें, वरना अटक जाएगा आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी-2026 की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा मई 2026 में प्रस्तावित है। आवेदन जल्द ही शुरू होंगे। आवेदन करते समय विद्यार्थियों को तकनीकी परेशानी न आए इसलिए एनटीए ने आधार कार्ड, यूडीआईडी सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट को समय रहते अपडेट रखने की विशेष सलाह दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार आधार कार्ड पर विद्यार्थी का नाम और जन्मतिथि 10वीं बोर्ड के सर्टिफिकेट के अनुरूप होना अनिवार्य है, साथ ही नवीनतम फोटो, पिता का नाम और पता भी सही होना चाहिए। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा बताते हैं कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए वैलिड और रिन्यूड यूडीआईडी कार्ड जरूरी होगा, जबकि ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और एससी-एसटी सर्टिफिकेट भी अपडेटेड होने चाहिए। दस्तावेजों की समय पर जांच और अपडेट से आवेदन प्रक्रिया सुगम और कोई बाधा नहीं आएगी। दस्तावेजों को पहले से परख लें, ताकि सत्यापन में दिक्कत न हो आवेदन के दौरान किसी भी त्रुटि से बचने के लिए विद्यार्थियों को सभी दस्तावेजों की समय रहते जांच और अपडेट कर लेना चाहिए। आधार में नाम और जन्मतिथि बोर्ड सर्टिफिकेट के अनुसार होनी चाहिए। पिछले वर्षों में आधार या कैटेगरी सर्टिफिकेट में त्रुटि के कारण अनेक विद्यार्थियों को आवेदन में संशोधन करना पड़ा या परीक्षा केंद्र आवंटन में समस्या आई। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनका यूडीआईडी कार्ड वैलिड और अपडेटेड हो, क्योंकि विशेष सुविधा और कैटेगरी वेरिफिकेशन इसी दस्तावेज के आधार पर किए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *