बालाघाट आंबेडकर चौक पर डॉ. आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि:श्रीनिवास बाघमारे बोले- बाबा साहब ने उनको सम्मान दिलाया, जो पहले बदतर जीवन जी रहे थे

बालाघाट में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर आंबेडकर चौक पर सैकड़ों अनुयायियों ने बाबा साहब को याद किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अनुयायियों ने बाबा साहब की कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयघोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद श्रीनिवास बाघमारे ने बताया कि डॉ. आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की बहाली के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने उन लोगों और महिलाओं को सम्मान दिलाया, जो पहले बदतर जीवन जी रहे थे। बाघमारे ने यह भी उल्लेख किया कि देश के सर्वोच्च पदों पर महिलाओं के आसीन होने का श्रेय भी डॉ. आंबेडकर को जाता है। उन्होंने बताया कि आज देश और दुनिया में बाबा साहब को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *