फाजिल्का में RTO चालान के फेक लिंक वायरल:साइबर ठगों की नई चाल, लिंक खोलते ही बैंक खाते से उड़ा रहे रुपए

पुलिस ने सड़क पर चेकिंग तेज की है, तो साइबर ठगों ने ठगी के लिए नई चाल शुरू की है। अब वे आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। फाजिल्का के साइबर क्राइम थाने में ऐसे कई मामले आए हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और फर्जी लिंक न खोलने की सलाह दी है। फाजिल्का जिले में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आरटीओ चालान और ई-चालान के फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। अज्ञात नंबरों से ये लिंक भेजे जा रहे हैं, जिन्हें इलाके के लोग न खोलें। इन लिंक्स को खोलने से न सिर्फ आपके साथ ठगी हो सकती है, बल्कि आपका निजी डेटा भी चोरी हो सकता है। अगर किसी के साथ ऐसा हुआ है, तो वे तुरंत फाजिल्का के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। फर्जी लिंक हो रहा है वायरल पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है। इसमें आरटीओ चालान या फिर ई-चालान के नाम का एक लिंक व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये लिंक फाजिल्का के ग्रुप्स में सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके लिए साइबर क्राइम थाना द्वारा इलाके के लोगों से अपील की जा रही है कि इस नाम का लिंक जो अज्ञात नंबरों से आ रहा है, उसे कोई भी व्यक्ति न खोले। फर्जी लिंक मिले तो तुरंत 1930 पर दें सूचना इसे खोलने से आपका निजी डेटा भी चोरी हो सकता है। अगर किसी ने भी ऑनलाइन चालान भरने के लिए जानकारी हासिल करनी है, तो भारत सरकार की परिवहन वेबसाइट पर जाकर पहले वेरीफाई करें, फिर आगे की जानकारी मिलेगी। अगर ऐसा किसी के साथ हुआ है, तो इसकी जानकारी 1930 पर दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *