उबलती सब्जी में गिरी 8 साल की बालिका:मजदूर की बेटी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया

अलवर के हरसोली में सब्जी पकाते समय एक 8 साल की बालिका गर्म सब्जी की कढ़ाई में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची लक्ष्मी छोटी बहन आयुषी के साथ घर में सब्जी पका रही थी। खेल-खेल में अचानक उसका पैर फिसला और वह उबलती सब्जी से जा गिरी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बालिका की मां चुन्नी देवी ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। हादसे के वक्त वह घर के बाहर काम में लगी हुई थीं। हादसा होते ही परिजन लक्ष्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रैफर किया गया। बालिका के शरीर पर गंभीर निशान हैं। लक्ष्मी के पिता करण वर्मा उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी हैं और इन दिनों हरसोली में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन इलाज को लेकर चिंतित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *