बूंदी के नैनवां थाने और इसकी दो पुलिस चौकियों में स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। कुल 52 स्वीकृत पदों में से केवल 30 पर ही स्टाफ नियुक्त है, जिससे 22 पद खाली पड़े हैं। इस कमी के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मुकदमों की जांच में गंभीर बाधा आ रही है। रिक्त पदों में तीनों सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद, ग्यारह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद और पांच हेड कॉन्स्टेबल के पद शामिल हैं। ये अधिकारी मुकदमों की जांच और उनके निपटारे के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। वर्तमान में, मुकदमों की जांच के लिए केवल दो एएसआई और चार कॉन्स्टेबल ही उपलब्ध हैं। अधिकारियों की इस भारी कमी के चलते नैनवां शहर की पुलिस चौकी एक कॉन्स्टेबल के भरोसे चल रही है। नैनवां थाना नैनवां शहर और आसपास के 65 गांवों की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालता है। अधिकारियों की कमी के कारण मुकदमों का बोझ बढ़ गया है, जिससे समय पर जांच नहीं हो पाती और उनके निपटारे में देरी होती है। थाने और दोनों पुलिस चौकियों के लिए स्वीकृत पदों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: 3 एसआई, 13 एएसआई, 9 हेड कॉन्स्टेबल और 39 कांस्टेबल। इनमें से दो एसआई के पद पिछले दो साल से खाली पड़े हैं। 13 एएसआई पदों में से केवल दो ही भरे हुए हैं, जबकि 9 हेड कॉन्स्टेबल पदों में से चार पद ही भरे हैं। एक कॉन्स्टेबल के भरोसे पुलिस चौकियां नैनवां शहर में स्थापित पुलिस चौकी तो मात्र एक कॉन्स्टेबल के भरोसे चल रही है। चौकी में एक एएसआई, दो हेडकांस्टेबल व तीन कॉन्स्टेबल के पद स्वीकृत है। चौकी पर एएसआई, हेड कॉन्स्टेबलों के दोनों पद व दो कांस्टेबलों के पद रिक्त पड़े है। दुगारी की पुलिस चौकी में एक एसआई व 6 कांस्टेबलों के पद स्वीकृत है। एसआई पद रिक्त है। चौकी पर अभी एक कॉन्स्टेबल ही नियुक्त है। थाने में यह गांव शामिल सुवानिया, धीरपुर, सुन्थली, बिजलबा, खोलड़ा, पांडुला, धानुगांव, भावपुरा, पिपरवाला, गम्भीरा, कासपुरिया, गम्भीरी, सण्डीला, हीरापुर, करीरी, बामनगांव, लालगंज, भोमपुरा, बम्बूली, अरण्या, रजलावता, रालड़ी, बंजारी बावड़ी, बड़ी पडाप, छोटीपडाप, बागेडा, खेरुणा, नाथड़ी, नाथड़ा, भवानीपुरा, गावड़ी, गुढ़ादेवजी, गुरजनिया, फुलेता, दलेलपुरा, पाई, लक्ष्मीपुरा, मानपुरा, दौलतपुरा, दुगारी, खान की झोपड़िया, कुम्हारिया, रघुनाथपुरा, खानपुरा, दियाली, कीरो का झोपड़ा, टोपा, चेनपुरिया, कोरमा, बाछोला, सुरगली, उगेन, देवपुरा, भैंसों के नयागांव, भट्टो का नयागांव, महावीर महावीरपुरा, भीमगंज, बालापुरा, गोवल्या, सुवासडा, जजावर, ताकल खोडी गांव शामिल है। इनका कहना है नैनवां थानाधिकारी कमलेश शर्मा का कहना है कि स्टाफ की कमी से मुकदमों की तफ्तीश सहित सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


