इंदौर का मामला:निगम कर्मी की पेवर ब्लॉक मारकर हत्या से तनाव, गुस्साए लोगों ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ की

इंदौर में नगर निगम कर्मचारी बब्बर(45) की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मृतक के परिजन और समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तोड़फोड़ करने वालों को हिरासत में लेकर मामले को शांत किया। इसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने बताया, बब्बर शनिवार को सिकंदराबाद कॉलोनी में महिला से विवाद कर रहा था। बहस के दौरान एक युवक ने उस पर पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। रविवार सुबह बब्बर की मौत हो गई। आरोपी साबिर और अल्फास को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *