आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस ग्वालियर की मांग पर पश्चिम मध्य रेलवे सोमवार से ग्वालियर से सागर के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चला रहा है। इस ट्रेन से 13 जनवरी तक भर्ती में शामिल होने के लिए विभिन्न स्टेशनों से आने वाले अभ्यर्थियों को सागर लाया जाएगा। सीसीआई सागर दीपक कुशवाहा ने बताया कि ट्रेन ग्वालियर से चलेगी और सागर तक आएगी। ग्वालियर से सागर के बीच आने वाले प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा।


