पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) उत्पाद श्रेणी में शामिल स्टोन आर्टिकल्स से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों के लिए शुक्रवार को संवासा में सिलिकोसिस बचाव शिविर लगाया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मेघराज मीणा ने बताया कि पीएचसी संवासा पर स्टोन आर्टिकल्स से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों को सिलिकोसिस के बचाव के लिए जागरूकता शिविर व सुरक्षा किट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मान्शी और उनकी टीम ने करीब 150 श्रमिकों का चैक-अप किया। स्क्रीनिंग में से 35 श्रमिकों को सिलिकोसिस कार्ड के लिए जिला अस्पताल दौसा के बोर्ड को रैफर किया। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के साथ ही सिलिकोसिस से बचाव के लिए सुरक्षा किट N-95 मास्क, हैण्ड ग्लवस, चश्मा, पेन, पैड, ब्रोशर आदि वितरण किया गया। सिकन्दरा में 12 दिसम्बर को लगेगा शिविर उन्होंने बताया कि स्टोन आर्टिकल्स से जुड़े कारीगरों और श्रमिकों को सिलिकोसिस से बचाव के लिए इसी प्रकार के शिविर सिकन्दरा में 12 दिसम्बर, बापी में 16 दिसम्बर, मानपुर में 19 दिसम्बर एवं डिडवाना में 26 दिसम्बर, गीजगढ़ में 9 जनवरी एवं सिकराय में 16 जनवरी को शिविर लगाए जाएंगे।


