अमृतसर| शहरी प्रधान मनीष अग्रवाल ने आप पार्टी में शामिल हुए आजाद पार्षद वार्ड नंबर- 70 के विजय कुमार और वार्ड नंबर- 4 से मनदीप सिंह का स्वागत किया। शहरी प्रधान ने कहा कि आप का मेयर बनना तय है। आजाद पार्षदों के अलावा दूसरे दलों के लोग भी आप पार्टी के अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर संपर्क में बने हुए हैं। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।


