भास्कर न्यूज | अमृतसर पिछले दिनों छेहर्टा पुलिस ने ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए कुछ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिसमें कुल 12 तस्करों को काबू किया गया था। परंतु सर्व आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की पंजाब प्रधान बरिंदरजीत कौर छीना ने स्पष्ट किया है कि जिस आरोपी महिला बबली को पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्कर बताया था। वह आंगनबाड़ी वर्कर नहीं, एक आशा वर्कर है, जो कि हेल्थ डिपार्टमेंट से संबंध रखती है। इस खबर का सर्व आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की पंजाब प्रधान बरिंदरजीत कौर छीना ने पुरजोर तरीके से खंडन किया है, उनका कहना है कि इससे आंगनबाड़ी का अक्स खराब करने की कोशिश हुई है। वह इस बयान का पुरजोर तरीके से खंडन करते हैं। पकड़ी गई महिला आंगनवाड़ी वर्कर नहीं बल्कि एक आशा वर्कर है। पुलिस ने इसमें आंगनबाड़ी का नाम गलत तरीके से शामिल किया है। बिना किसी पड़ताल के आंगनवाड़ी वर्कर नाम प्रैस में दिया गया है।


