सिटी का एंट्री-एग्जिट पॉइंट बीएसएफ चौक से पीएपी चौक है। यहां की रोड अब वाहनों के प्रैशर के हिसाब से छोटी पड़ रही है। यहां पर आधे किलोमीटर के हिस्से में दो जंक्शन हैं। दोनों में राउंडअबाउट भी है और ट्रैफिक सिग्नल भी हैं। इससे रोजाना जाम लगता है। रविवार को हालात बेकाबू रहे। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नेशनल हाइवे सिक्स लेन है और सिटी का एंट्री रूट 4 लेन। इसी चक्कर में जाम लग रहा है। भास्कर को व्हाट्सएप 99882-30194 या ईमेल आईडी jalandharbhaskar @gmail.com पर बताएं। हम आपकी समस्या सिस्टम तक पहुंचाएंगे और उसे दुरुस्त कराएंगे।


