अंबिकापुर | जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती के साथ युवक ने पहले मोबाइल पर बातचीत कर पहचान बनाई। उसने युवती का नंबर कहीं से ले लिया था। पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर के सरगवां गांधीनगर निवासी युवक रामजीत नागपाल ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती शादी की बात करती तो रामजीत कोई बहना बनाकर टाल देता था। इस बीच घर बनाने की बात कहकर उसने युवती से 50 हजार रुपए भी ले लिया। बाद में युवती ने शादी की बात की तो युवक ने इनकार कर दिया। तब युवकती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।


