MLA और BDO के बीच बहस, टेंडर-भुगतान का ब्यौरा दों:मंगवाओ, हम यही बैठें है, PM विजन की धज्जियां उड़ाई, अफसर बोले-राजनीति मुद्दा मत बनाओं

बाड़मेर जिले की रामसर समिति की मीटिंग में हंगामा हो गया। विधायक रविंद्र सिंह भाटी और बीडीओ विक्रम जागिड़ के बीच स्वच्छता अभियान को लेकर बहस हो गई। विधायक ने सफाई को लेकर बीडीओ से सवाल पूछा तो बीडीओ ने कहा मीटिंग एजेंडा छोड़ दो और मेरे सवालों का उत्तर दो, इस तरीके से कैसे सवाल होते है। बीडीओ साहब सवाल का जवाब देना पड़ेगा, एजेंडा में भी है। कितने टेंडर हुए और कहां-कहां भुगतान हुआ उसका ब्यौरा बताओ। बीडीओ ने कहा आज तो नहीं मिलेंगे। एकाउंटेंट छुट्टी पर है। मैं आपको उपलब्ध करवा दूंगा। दरअल, बाड़मेर जिले की रामसर पंचपाय समिति की मीटिंग प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, एसडीएम रामलाल मीणा, बीडीओ विक्रम जागिड़ मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे। मीटिंग हंगामे के साथ शुरू हुई। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और विकास अधिकारी विक्रम जांगिड़ के बीच में बहस हो गई। विधायक- मीटिंग में बीडीओ को कहा कि तैयारी के साथ आया करों। बीडीओ- इतने सारे डॉक्यूमेंट लाना पॉसिबल नहीं है। विधायक- एसबीएम (स्वच्छता अभियान) की क्या स्थिति है। बीडीओ- टैंडर सभी पंचायतों में हो गए है। विधायक- साफ-सफाई हो रही है क्या बीडीओ- कई ग्राम पंचायतों में हो रही है। जिसमें नहीं हो रही है उसका भुगतान नहीं होगा विधायक- कितनी ग्राम पंचायतों में भुगतान हुआ है बीडीओ- भुगतान केवल रामसर और गागरिया का हुआ है। विधायक- रामसर में सफाई हो रही है। बीडीओ- अभी दो दिन से नहीं हुई लेकिन करीब-करीब हमेशा होती है। विधायक- अभी रामसर पंचायत समिति में बैठे है उसके पास का जीओ टेकिंग का फोटो है। यह मोदी जी का विजन वाला प्रोग्राम है। बीडीओ- बिल्कुल पता है। विधायक- सुनो, तभी बीच में वहां पर खड़े किसी अन्य व्यक्ति बोला कि कहां सफाई हुई बीडीओ- इसको आप राजनीति मुद्दा मत बनाओ। विधायक- राजनीति मुद्दा नहीं है बीडीओ- रोज सफाई होती है। विधायक- बीडीओ साहब आप इधर देखकर बात करो। अगर साफ-सफाई हो रही है तो यह फोटो कहां से आया बीडीओ – मैं इनक्वारी कर लेता हूं। विधायक- इस विजन की इस तरीके से धज्जियां उड़ रही है रामसर पंचायत समिति में। बीडीओ- साहब आप मेरी भी सुन लो, किसी के घर में शादी है उसने सारा कचरा लाकर रोड पर डाल दिया जो सफाई की वो तो पानी में गई। साहब ऐसा नहीं होता है। विधायक- फोटो में एक दिन की लग रही है क्या बीडीओ – सफाई तो होती है। विधायक- मैं कह रहा हूं कि सफाई नहीं होती है। बीडीओ- साहब सफाई होती है। रेगुलर सफाई होती है। विधायक- मैं कई और की बात नहीं कर रहा हूं मोबाइल दिखाते हुए कहा कि आपके पंचायत घर के पीछे की स्थिति यह है। साफ-सफाई के पूरे पैसे कौन खा रहा है। आप बताओं, मुझे नहीं पता है। बीडीओ- साहब पेमेंट जो काम कर रहा है उनको मिल रहा है। विधायक- जब पेमेंट हुआ है तो इस तरीके के हालात क्यूं है? बीडीओ- जिस जगह सफाई हुई है उसी का भुगतान हुआ है। विधायक- बीडीओ से पूछा कि डोर-टू-डोर सफाई कर रहे हो, आप तरीके से सही बैठों। आराम से बैठो, पानी पिलाओ इनको। बीडीओ- बिल्कुल आराम से कोई बैठा हूं कोई दिक्कत नहीं है। विधायक- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हो रहा है। बीडीओ- आप एक तरफ कचरा उठाने का कह रहे हो दूसरी तरफ कचरा उठाने की बात कहते हो। विधायक- बीडीओ साहब मेरे से बात करों, दूसरों से बात कर रहे हो, साफ-सफाई तो डोर-टू-डोर होती है। आपने टेंडर किया है बीडीओ- एक बार तो सफाई होती है, हमने ढेर सारे उठाएं है हमनें। विधायक- डोर-टू-डोर सफाई होती है आपने टेंडर में डाला है। बीडीओ- पूरे गांव में सफाई होती है विधायक- डोर-टू-डोर होती है या नहीं? बीडीओ- बिल्कुल होती है। विधायक- आप सीधा जवाब दो, इधर-उधर की बातें क्यूं करते हो बीडीओ- जी साहब होती है। विधायक- अपने यहां पर हो रही है, रेगुलर होती है बीडीओ- हां होती है। विधायक- कितनी गाड़ियां लगी है बीडीओ- दो गाडियां लगी हुई है। विधायक- कौन प्रॉपर तरीके से चैक रह रहा है बीडीओ- ग्राम पंचायतें देखती है और मैं भी देखता हूं विधायक- कचरे की ऐसी स्थितियां क्यूं बन रही है, अगर रेगुलर हो रहा है तो ऐसे ढेर कैसे लगे हुए है। बीडीओ- इसका मैं पता करवा देता हूं। विधायक- यह मैं पंचायत के पीछे की बात कर रहा हूं, इसके अलावा कहां-कहां टेंडर किया है बीडीओ- गागरिया ग्राम पंचायत में टेंडर किया है, और कहीं नहीं किया है टेंडर विधायक- बाकी वाली ग्राम पंचायतों के होने है। इसका लेटर एक मंगवाकर दो। किस-किस के टेंडर किए है और कब किए है। एक बार लेटर मंगवाओं। बीडीओ- आज तो मिलेंगे नहीं, छुट्टी का दिन एकाउंटेंट वगैरा यहां पर नहीं है। विधायक- हम यहीं बैठें है। जब दोगे तब जाएंगे। आज एकाउंटेंट छुट्टी पर यह कौनसा तरीका हो गया। बीडीओ- मेरे को पहले पता होता तो मैं कागज तैयार करके रखता। मैं आपको उपलब्ध करवा दूंगा। पंचायत समिति सदस्य आसुराम- सुना आज की साधारण सभा है इसको आप इस तरीके से मत बनाओं। यह सभा है या फिर मेला है। जो जनप्रतिनिधि आए है उनको बैठाओं, कोरम पूरा कर लो। फिर एमएलए साहब अपनी सुनवाई कर लेंगे। विधायक- सुनो..सुनो.. कोरम पूरा भी करेंगे यह जो चीजें है ना आपका, बीडीओ या किसी के पक्ष का नही है। यह स्वच्छ भारत का काम है या दूसरा है यह अपने लिए ही तो है। रामसर अपना है। यह गांव अपना है। यहां पर सरकार अगर लाखों रुपए भेज रही है तो साफ-सफाई होगी तो आपका और सबका अच्छा लगेंगा। सदस्य आसुराम- साफ-सफाई होनी चाहिए। विधायक- मैं यहीं कह रहा हूं जब लाखों रुपए आ रहे है वो रुपए सफाई पर खर्च नहीं होकर किसी अन्य जगह पर जा रहे है। नुकसान आम लोगों का है। सबका नुकसान है। यह पैसा कौन खा रहा है यह स्पष्ट होना चाहिए। बीडीओ- जो काम हो रहा है उसी का भुगतान हो रहा है। कौन खा रहा है। हरिजन को भुगतान करते है उनको बुलाकर कसम दिलाकर पूछ लो। रुपए दे रहे है या नहीं दे रहे है। विधायक- बीडीओ साहब इनका थाथलीजों क्यूं हो, बीडीओ- आप बार-बार बोल रहे हो लेकिन मैं नहीं थाथलीज रहा हूं। विधायक- पहले तो आप कागज मंगवाओ, कितने टेंडर किए, तमाम चीजे की, देखों यह मोदी जी के विजन का प्रोग्राम है। बीडीओ- बिल्कुल विजन का कार्यक्रम है। विधायक- हमारे जो पंचायती राज मंत्री है उनका फोकस हमेशा इस पर रहता है। उन तमाम चीजों को धरातल पर लाना आपकी और हमारी जिम्मेदारी है। बीडीओ- बिल्कुल है। विधायक- उनको हम देखेंगे कितने धरातल पर आए है या नहीं आए है। कितने टेंडर हुए, किस तरीके से हुए है वो एक बार मंगवाकर हमें दिखा दों। विधायक- भईया आप जवाब दो ऐसे आप नहीं कर सकते हो बीडीओ- आप कह रहे हो एजेंडा छोड़ दो और मेरे सवाल का उतर दो यह दो इस तरीके से कैसे सवाल होता है। विधायक- बीडीओ साहब सवाल का जवाब दो बीडीओ- एजेंडा में नहीं है। विधायक- यह एजेंडे में नहीं है क्या? अरे एक मिनट शांत रहो। पंचायत समिति सदस्य – यह जनप्रतिनिधि है यहां पर कोई जन सुनवाई नहीं हो रही है विधायक- आप बैठों, यह जन सुनवाई नहीं है साहब एक बार आप बैठों। पंचायत समिति सदस्य – आपके पास नियम कायदें नहीं है.. विधानसभा के अंदर जाते है क्या ऐसे.. जिला परिषद के अंदर जाते है क्या ऐसे विधायक- यह एजेंडा है जो आपके काम का है मैं आपके काम की बात कर रहा हूं। बीडीओ- पहले कहते तो ले आता है अब कागज कहा से ले आऊं। विधायक- कागज तो लाना पड़ेगा। बीडीओ- कल कह देते तो मैं लाकर दे देता। विधायक- काम नहीं करना है आपको, कागज लाना आपका काम है। पंचायत सदस्य बोले- यहां तो विधायक को बाहर निकाला यहां हम निकलेंगे बाहर। पंचायत समिति सदस्य – है नहीं है। आप सवाल पूछ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *