पाले से फसल बचाने के लिए विभाग की एडवाइजरी जारी:सरसों, टमाटर और बैंगन को नुकसान से बचाने के उपाय बताए

धौलपुर में कृषि विभाग ने रबी की फसल को पाले से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। बढ़ती सर्दी और तापमान में अचानक गिरावट के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सहायक निदेशक प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि इस समय सरसों फलियां बनने की अवस्था में है, जबकि समय पर बोई गई फसल में फूल आ रहे हैं। उत्तर भारत में बर्फबारी और उत्तर-पूर्व दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इसके मद्देनजर, अगेती सरसों में आसमान साफ रहने और तापमान में और गिरावट आने पर पाला पड़ने की संभावना हो सकती है। टमाटर, बैंगन और सरसों की फसल को विशेष रूप से नुकसान होने की आशंका है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सरसों में सिंचाई के साथ प्रति बीघा 4-5 किलो सल्फर पाउडर का छिड़काव करें। इसके अतिरिक्त 0.1 प्रतिशत व्यापारिक गंधक का अम्ल (1 एमएल प्रति लीटर पानी में मिलाकर) का छिड़काव करने से भी फसल को पाले से बचाया जा सकता है। जिन किसानों ने बुवाई के समय सिंगल सुपर फास्फेट, यूरिया या जिप्सम का प्रयोग किया है, उनकी फसलों में पाले से बचाव की पूरी संभावना है। विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि खेतों के उत्तर-पूर्व दिशा में मध्यरात्रि के बाद घास-फूस जलाकर धुआं करें। फव्वारा संयंत्र से या क्यारी विधि से सिंचाई करने से भी फसलों को पाले के प्रभाव से बचाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *