रीवा में टायर में हवा भरते समय धमाका:शेराज खान के हाथ-पैर टूटे, निजी वाहन से अस्पताल भर्ती

रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापरवाही और सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में पंचर की दुकान चलाने वाले शेराज खान उर्फ बिहारी बाबू एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार शेराज खान बस के टायर में हवा भर रहे थे।इसी दौरान अचानक बस के टायर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि शेराज खान टायर के साथ कई फीट दूर जाकर गिर पड़े।आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने देखा कि शेराज खान खून से लथपथ हालत में दुकान से दूर पड़े हुए हैं। जांच करने पर पता चला कि हादसे में शेराज खान के हाथ और पैर दोनों बुरी तरह टूट चुके हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा को कई बार कॉल किया।लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरी में परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए निजी वाहन से शेराज खान को अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार शेराज खान की हालत नाजुक बनी हुई है।यह घटना एक बार फिर जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है। परिजनों का कहना है कि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।अब सवाल यह है कि आपातकाल में मदद के लिए बनाई गई सेवाएं मौके पर क्यों नहीं पहुंच पातीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *