नर्मदापुरम में भोपाल चौराहे पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है। लाल पत्थर से चारों ओर सुंदर दीवार बनाई जा रही है। जिसके चलते चौराहे पर चौड़ीकरण का कार्य तेज हो रहा है। शनिवार को भोपाल चौराहे पर स्थित पुरानी पुलिस चौकी को जमींदोज कर दिया गया है। उस चौकी के स्थान पर नई एवं मॉडर्न पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। पुलिस जमींदोज करते समय विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, उपयंत्री अंबक पाराशर, सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। कार्य प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि विगत दिनों नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी को तेज गति से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए थे। शनिवार को सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान करने के लिए पुलिस चौकी तोड़ दिया गया है। उसके स्थान पर नई मॉडर्न चौकी बनाई जाएगी। बिजली पोल्स भी जल्द हटेंगे
नगर में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें मीनाक्षी चौक, एनएमवी चौराहा के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के बाद अब भोपाल तिराहे का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा रहा है। उपयंत्री पाराशर ने बताया कि अधिकांश कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य के चलते भोपाल तिराहे से जल्द ही बिजली के खंबे एवं ट्रांसफार्मर्स को हटाए जाएंगे। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा हो गई है।


