पोंछा लगे घर में चप्पल पहनकर जाने पर पिटाई:शिवपुरी में दो भाइयों ने छोटे भाई को बांधकर कर पीटा, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के छोटा लुहारपुरा में पोंछा लगे घर में चप्पल पहनकर घुसने की बात पर देवर-भाभी के बीच बहस हुई, जिसके बाद दो भाइयों ने मिलकर अपने छोटे भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित केदारनाथ जाटव ने बताया कि उनकी भाभी ने घर में पोंछा लगाया था। वह अनजाने में चप्पल पहनकर अंदर चले गए, जिस पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान उनके भाई करण जाटव और कुलदीप जाटव ने उन्हें पकड़ लिया। केदारनाथ के अनुसार, भाइयों ने पुराने बंटवारे के विवाद का हवाला देते हुए उन्हें रस्सी से बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया। बाद में उनका दोस्त गजेंद्र सिंह भी वहां आ गया और तीनों ने मिलकर केदारनाथ के साथ मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। किसी तरह खुद को छुड़ाकर केदारनाथ देहात थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। देहात थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *