बाबा साहब अंबेडकर का 69वां परिनिर्वाण दिवस:ग्वालियर में राजनीतिक दलों और संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर के फूल बाग स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने महान संविधान निर्माता को नमन किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लाल आर्य ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलितों, वंचितों और शोषितों को सम्मान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने महापुरुषों को श्रद्धा और विश्वास का केंद्र बताते हुए कहा कि वे अपने लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए योगदान देते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा भी बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और सुनील शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब के विचारों पर चलते हुए समानता, भाईचारा और शिक्षा के प्रसार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन आधुनिक भारत के लिए दिशा-सूचक है और उनके द्वारा दिए गए अधिकार आज हर नागरिक की ताकत हैं। कांग्रेस नेताओं ने संविधान की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *