कांग्रेसी पार्षद आशु, यूथ नेता समेत दर्जनभर लोगों पर स्नैचिंग और मारपीट का मामला दर्ज

थाना-1 की पुलिस ने न्यू गुरु अमरदास नगर में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई के दौरान हुए विवाद के मामले में वार्ड-एक से कांग्रेसी पार्षद आशु शर्मा, यूथ नेता गौरव शर्मा उर्फ नोनी, गुरसिमरन सिंह, गुरबक्श सिंह, गुरप्रीत सिंह, पारस, लाडी, बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया, पवन, अरुण शर्मा समेत दर्जनभर कांग्रेसी वर्करों पर बीएनएस की धारा 115 (2) 304 351 (3) 190, 191 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सिमरनजीत सिंह ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज की सफाई कर रहा थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता इंद्रजीत सिंह भी मौके पर मौजूद थे। सफाई करवाने के दौरान 15 िमनट बाद पार्षद आशु शर्मा भी अपने पति नोनी और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गईं और गाली गलौच करने लगीं। आरोपी है कि इसके साथ ही उन्होंने मारपीट भी की। उन्होंने बताया िक इस दौरान पार्षद ने आप नेता इंद्रजीत सिंह को जातिसूचक शब्द भी बोले और मेरी आंखों में कोई जहरीली चीज डाल दी। इसके बाद गले में पहनी सोने की चेन भी झपट ली। किसी तरह इलाकावासियों ने बीच-बचाव करते हुए मुझे बचाया। इस दौरान पार्षद और उसके पति ने मेरे से रिवाल्वर छीन ली। इस मामले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस दौरान किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं पार्षद आशु शर्मा ने बताया कि जिस दिन इलाके में यह घटना हुई, उस दिन एसएचओ को शिकायत लिखने के लिए बोला था। मौके पर सुनवाई नहीं हुई। जो मामला उन पर दर्ज किया गया है, वह बिलकुल झूठा है। जबकि पिस्तौल तो खुद उन्होंने पुलिस के हवाले की थी। क्योंकि दूसरी पार्टी ने उन पर पिस्तौल तान दी थी। किसी तरह हाथ पर हाथ मारकर पिस्तौल को नीचे गिराया था। पार्षद आशु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *