आदमपुर एयरपोर्ट से 90 सीटर चार्टेड फ्लाइट ने भरी उड़ान

जालंधर| आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से पहली बार 90 सीटर चार्टेड फ्लाइट ने जयपुर के लिए उड़ान भरी। यह चार्टेड फ्लाइट अब तक की सभी फ्लाइटों में सबसे अधिक क्षमता वाली है, जिसमें 90 यात्री एक बार में यात्रा कर सकते हैं। स्पाइसजेट विमानन कंपनी द्वारा इस फ्लाइट को संचालित किया गया है। फ्लाइट दिल्ली से 7:40 पर चलकर 8:55 पर आदमपुर हवाई अड्डे आई और यहां से जयपुर के लिए 09:55 पर रवाना हुई। इस मौके पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से सहायक महाप्रबंधक सिविल अमित कुमार, प्रबंधक विद्युत सूरज यादव, कनिष्ठ कार्यपालक ऑपरेशन सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मोहन पवार और डीएसपी जसवंत कौर, त्रिकुटा ट्रेवल से जयवीर सिंह और जसप्रीत सिंह, स्टार एयर से मैनेजर अब्दुल लतीफ कलास, एयरलाइंस मैनेजर सुरक्षा सौरभ कुमार भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *