जमानत पर आए बड़े भाई ने छोटे के साथ मिलकर शुरू की चिट्टे की तस्करी, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जालंधर सीआईए स्टाफ (देहात) की पुलिस ने 200 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। तरनतारन के कलसियां खुर्द के रहने वाले गुरबाज सिंह बाज और उसके छोटे भाई रछपाल सिंह उर्फ कालू से पूछताछ की जा रही है। थाना मकसूदां में एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में बाज ने माना कि वह पहली बार 21 जुलाई 2023 को 50 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। इस केस में 20 सिंतबर को बेल मिल गई थी। पेशे से ड्राइवर छोटे भाई को बाज ने लालच दिया था कि अगर वह दोनों मिलकर यह काम करते हैं, तो जल्द अमीर हो जाएंगे। डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्पबाली ने बताया कि जब दोनों को पकड़कर उनके बैग की जांच की तो उसमें से 200 ग्राम चिट्टा मिला। बाज खुद नशा करता है। रछपाल ने माना कि वह पेशे से ड्राइवर है। अरुणाचल प्रदेश में वह प्राइवेट कंपनी में ड्राइविंग का जॉब करता है। रछपाल ने कहा- जिस कंपनी में वह ड्राइवर है, वह कंपनी फौज का खाने पीने के सामान की सप्लाई देती है। बाज पहले ही चिट्टे के केस में जेल जा चुका था। जेल से आने के बाद उसके तार सीमा पार से चल रहे ड्रग रैकेट से जुड़े गए थे। बाज के कहने पर रछपाल ने चिट्टे की सप्लाई शुरू की थी। वह रूटीन में सप्लाई देने के लिए बस में आते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *