डीसी ने अधिग्रहीत भूमि के लंबित इंतकाल के जल्द निपटारे का निर्देश

भास्कर न्यूज | जालंधर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में चल रहीं प्रमुख हाईवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, अमृतसर-बठिंडा प्रोजेक्ट और फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे शामिल हैं। उन्होंने पहले से अधिग्रहीत की गई जमीन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के पक्ष में लंबित इंतकाल के जल्द निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी लंबित इंतकाल की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। डीसी ने कहा कि बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए नए रास्ते खुलेंगे। डीसी ने एनएचएआई के अधिकारियों को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर सफाई, लाइटें, पुलिस टीमों की तैनाती और ट्रैफिक प्रबंधन सुचारू करने के भी निर्देश दिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईट) की लोकेशन दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाने को भी कहा। इसके अलावा पीएपी फ्लाईओवर पर अतिरिक्त रैंप के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ बारिश के पानी की निकासी, गड्ढों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के चल रहे कामों की प्रगति की भी समीक्षा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *