भास्कर न्यूज। लुधियाना नमक रोजमर्रा के खाने का बुनियादी हिस्सा है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। स्किन और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार घर में मौजूद साधारण नमक कई छोटी-छोटी परेशानियों का बेहद आसान उपाय भी है। सर्दियों में जब त्वचा रूखी होती है, नाक बंद रहती है या शरीर में थकान महसूस होती है, तब नमक कई तरह से राहत देने में मदद करता है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर की सफाई, दर्द में आराम और स्किन की चमक बढ़ाने तक में काम आता है। नमक भले ही एक सामान्य-सा पदार्थ है, लेकिन इसके कई फायदे इसे घरेलू उपचारों में बेहद खास बना देते हैं। बस इसका इस्तेमाल हमेशा संतुलित मात्रा में करें और जरूरत के हिसाब से ही अपनाएं।


