कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भागीदारी से अम्बेडकर और आधुनिक भारत का लोकतांत्रिक ढांचा विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गंधर्व खन्ना द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि विशाल सकलानी, सहायक प्राध्यापक, पंजाब विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, लुधियाना ने अपने व्याख्यान में डॉ. अंबेडकर के लोकतांत्रिक विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष अतिथि अर्जुन सहजपाल प्रान्त सह मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उपस्थित रहे, साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही प्रांत सह छात्रा प्रमुख प्रो. निधि शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सुरभि बंसल, दिया बक्शी सह-संयोजक और महानगर मंत्री साकेत शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रो. दीपशिखा ने प्रभावी मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिमलेश कुमार गुप्ता और कॉलेज प्रबंधकीय समिति के प्रधान सुनील और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने व्याख्यान की सराहना की।


