जालंधर | जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जालंधर की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। ज़िला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि हमारे देश का कानून बाबा साहिब जी के संविधान के अनुसार चलता है। यहां सुरिंदर कौर, डॉ. जसलीन सेठी, पवन कुमार, सुदेश भगत, विपिन कुमार, अरुण रतन, दीपक शर्मा मोना, राकेश कुमार, राजीव शर्मा, नरेश वर्मा, परमजोत सिंह, एडवोकेट विक्रम दत्ता, रविंदर लाडी, पल्लवी, हुसन लाल मौजूद थे।


