दुकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

घुमार मंडी में दुकान बेचने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। भगत सिंह नगर निवासी सुनीता शारदा ने बताया कि 2024 में हीरा शॉपिंग सेंटर की दुकान खरीदने के लिए उनकी सरिता रानी और उसके पति विक्की साहनी से डील हुई थी। उन्होंने 20 लाख रुपये एडवांस दे दिए, बाकी राशि रजिस्ट्री पर देनी थी। लेकिन तय तारीख पर आरोपी रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे और न ही पैसे लौटाए। पीड़िता का आरोप है कि दुकान का सामान भी गायब कर लिया और कब्जा की कोशिश की। करीब 10 महीने की जांच के बाद थाना डिवीजन-8 ने दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *