सो रही महिला से लूटा मोबाइल

लोहारा डाबा रोड इलाके में शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब बाइक सवार 2 झपटमारों ने चारपाई पर सो रही महिला के हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गए। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला गीता देवी ने बताया कि वह शुगर की मरीज हैं और दोपहर में गली में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और हाथ में पकड़ा उनका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। शोर मचाने पर महिला ने पीछे भागकर उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ी युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन मोबाइल झपटमारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग ना होने से आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। गीता देवी ने बताया कि उनका मोबाइल वीवो कंपनी का था, जिसकी कीमत करीब 20-25 हजार रुपए है। फ़िलहाल मामलें में पुलिस को शिकायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *