श्री शिव शक्ति मंदिर में गूंजेंगे हरि नाम के जयकारे

लुधियाना|न्यू किचलू नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में आज से भक्ति और अध्यात्म की गंगा बहेगी। महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ आज हो रहा है जो 14 दिसंबर तक निरंतर चलेगा। इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा व्यास विशाल कृष्ण शास्त्री अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गूढ़ आध्यात्मिक प्रसंगों का रसपान करवाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *