सागर में अंधेरा, सड़क पर हंगामा:छत्रसाल नगर की बत्ती गुल होने पर भड़के रहवासी, तीली रोड पर किया चक्काजाम

सागर शहर के बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर में बिजली बंद होने से गुस्साए रहवासियों ने शनिवार रात तीली रोड पर चक्काजाम कर दिया। कॉलोनी में अंधेरा छाने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए और नगर निगम व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। नगर निगम ने बेघर लोगों के लिए छत्रसाल नगर का निर्माण कराया था, लेकिन अब वहां बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। शनिवार को अचानक कॉलोनी की बिजली काट दी गई। रहवासियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है, जिससे उनका सब्र का बांध टूट गया। ‘बच्चे पढ़ नहीं पा रहे, अब वोट नहीं देंगे’
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा… पुलिस की समझाइश के बाद माने
चक्काजाम की खबर लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोग बिजली चालू कराने की मांग को लेकर देर रात तक सड़क पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग माने और अपने घर लौटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *