राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सर्दी का असर तेज हुआ है। कमजोर सिस्टम के कारण बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। अगले 2 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा। शनिवार को हल्की शीतलहर भी चली। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेदर एक्स्पर्ट नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले दो-तीन दिन के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है। बादल छाने और पश्चिमी हवा चलने से उत्तर से आ रही हवा थोड़ी कमजोर हुई है। अगले 2 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा। नरपतसिंह राठौड़ का कहना है कि एक तरफ अरब सागरीय विक्षोभ, दूसरी ओर दक्षिण-पूर्वी ईरान, बलूचिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर सक्रिय है। इसके कारण अभी उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। यह सिस्टम 2-3 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे आगे सर्दी तेज होगी।


