मैहर में शीतलहर के बीच छाया घना कोहरा:सुबह 10 बजे भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

मैंहर। मां शारदा की नगरी मैहर सोमवार को घने कोहरे की चादर में सिमटा हुआ है। सुबह 10 बजे भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम है। सड़क यातायात में लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल है। रविवार को दिनभर बादलो के डेरा के बीच शीतलहर जारी रही। शाम का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वही सोमवार की सुबह भी तापमान में कोई बदलाव महसूस नही किया गया। लोग जरूरी काम से ही घर से निकल रहे है। सुबह हवा में नमी 94 प्रतिशत रही। दिन निकलने के बाद भी लोग अलाव का सहारा ले रहे है। काम धंधे की तलाश में निकले लोग चौराहों पर आग तापते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *