महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर द्वारा शासकीय सेवकों के जीपीएफ गुमशुदा कटौत्रे, निष्क्रिय खाते, पार्ट वांट/फुल वांट और अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में 15 से 19 दिसंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी मोनिका कटारे के निर्देशानुसार इंदौर में शिविर का आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक कलेक्टर कार्यालय, प्रशासनिक संकुल परिसर के कक्ष क्रमांक 112 (प्रथम तल) में होगा। इन शिविरों में सामान्य भविष्य निधि से जुड़े गुमशुदा कटौत्रों और जागरूकता संबंधी मुद्दों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिलों में भी निर्धारित तिथियों पर शिविर संभागीय कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य जिला कोषालयों में भी शिविरों की तिथियां तय की गई हैं। शिविर में प्रत्येक आहरण एवं संवितरण अधिकारी के प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। प्रकरणों का स्थल पर त्वरित निराकरण शिविरों में जीपीएफ से जुड़े सभी प्रकार के लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए जिला कोषालय, इंदौर से संपर्क किया जा सकता है। ADOs से अपील सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अनुरोध है कि अपने-अपने जीपीएफ प्रकरणों की जांच कर आवश्यक दस्तावेज- जैसे जीपीएफ कटौत्रा पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक, बिल रजिस्टर आदि की प्रमाणित प्रतियां लेकर शिविर में उपस्थित हों, ताकि प्रकरणों का तत्काल निराकरण हो सके। शिविर में जीपीएफ अंतिम भुगतान प्रकरणों में बरती जाने वाली सावधानियों सहित अन्य आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।


