भिंड में बंद पेट्रोल पंप पर व्यक्ति ने की आत्महत्या:दमा और शुगर से पीड़ित था, जामुन के पेड़ से लटकता मिला शव

भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में स्थित बंद राजावत फिलिंग सेंटर पर रविवार शाम एक जामुन के पेड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिंड भेज दिया। जानकारी के अनुसार उमरी कस्बे में रहने वाला मंतोली पुत्र भिखारीलाल खटीक (उम्र 40 वर्ष) रविवार दोपहर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 5 बजे कस्बे से लगभग 2–3 किलोमीटर दूर लंबे समय से बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर के पास जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी पर झूलता देखा गया। लोगों ने पास जाकर पहचान की और तुरंत इसकी सूचना उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत को दी। सूचना मिलते ही टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा बनाते हुए लोडिंग वाहन से भिंड अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथ ठेला लगाकर पालता था परिवार मृतक के चाचा पहलाद खटीक ने बताया कि मंतोली लंबे समय से दमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित था, इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। मृतक फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *