एमसीबी जिले के खड़गवां जनपद पंचायत अंतर्गत रतनपुर में अंजनी जलाशय योजना के नहर विस्तारीकरण और सीसी चैनल निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की। परियोजना की लागत 426.40 करोड़ रुपए है। जल संसाधन विभाग के ए. टोप्पो ने बताया कि अंजनी जलाशय योजना के तहत नहर का निर्माण पहले हो चुका था। लेकिन यह अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप जल आपूर्ति नहीं कर पा रही थी। अब नहर को पूरी तरह से पक्का (सीसी चैनल) किया जा रहा है, जिससे सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। रतनपुर की 75% भूमि सिंचित होने की योजना इस कार्य से रतनपुर ग्राम पंचायत की लगभग 75 प्रतिशत भूमि सिंचित होगी। साथ ही, नए नहर मार्ग से छूटे हुए क्षेत्रों को भी सिंचाई के दायरे में लाने की योजना है। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि छत्तीसगढ़ का हर किसान साल में दो बार खेती कर सके। अंजनी जलाशय नहर विस्तारीकरण का शुभारंभ इसी उद्देश्य के तहत अंजनी जलाशय योजना के नहर विस्तारीकरण को स्वीकृति दी गई है और आज इसका शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने पर रतनपुर की अधिकांश भूमि सिंचित होगी, और शेष 25 प्रतिशत भूमि के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई कार्य रोक दिए गए थे, जिससे आम जनता प्रभावित हुई। अब भाजपा सरकार उन सभी रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू कर रही है जिनकी जनता को वर्षों से आवश्यकता थी।


