पाली में 24 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:पाली से लाखों रुपए का कपड़ा मंगवाकर फर्म बंद कर हुआ फरार

पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पाली से करीब 24 लाख रुपए का अस्तर का कपड़ा मंगवाया और फिर भुगतान नहीं किया और फर्म बंद कर फरार हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि पाली के सूरजपोल चौधरियों का बास निवासी निर्मल चौधरी पुत्र भेराराम चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि आरोपी ओमप्रकाश पटेल ने हैदराबाद में जयलक्ष्मी टेक्सटाइल खोलकर एजेंट के जरिए उनके साथ व्यापार शुरू किया। एक-दो बार अस्तर का कपड़ा मंगवाकर समय पर भुगतान किया। लेकिन उसके बाद 24 लाख 27 हजार 821 रुपए का अस्तर का कपड़ा मंगवाया और जैसे ही माल पहुंचा अपनी फर्म बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की ओर आखिरकार उसे गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *