फाजिल्का में मनाया गया प्रकाश पर्व:श्री गुरुद्वारा पहुंचे एसएसपी, सरबत के भले की अरदास, सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में फाजिल्का की पुलिस लाइन स्थित श्री गुरुद्वारा साहब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया l इस मौके पर जहां सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए, वहीं एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ की अध्यक्षता पुलिस ने सरबत के भले की अरदास की गई l बता दें कि, आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में देश-विदेश में समारोह आयोजित किया जा रहे हैंl फाजिल्का की पुलिस लाइन स्थित अद्भुत और आकर्षित लकड़ी के गुरुद्वारा साहिब में इस दिन को खास तौर पर मनाया गयाl फाजिल्का पुलिस में डीएसपी इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह ने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहब में श्री सुखमणि साहब का पाठ रखवाया गया था l जिसमें फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने भी शिरकत की हैl सुखमणि साहिब पाठ के भोग उपरांत मौके पर हाजिर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का प्रबंध किया गयाl डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि आज जिले के तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने गुरुद्वारा साहब में हाजिरी लगवाई है l सभी ने मिलकर सरबत के भले की अरदास की है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *