गोवंश के अवशेष फेंकने वालों को समाज ने निकाला:लेटर जारी कर कहा- हिन्दू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं

गोवंश का सिर मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए दोनों आरोपियों और उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया है। कौम नागौरी तेलियान पंचान समिति तिंवरी ने एक लेटर जारी कर कहा है कि समाज को दोनों की गिरफ्तारी से कोई आपत्ति नहीं है। वे हिन्दू समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मामला जोधपुर के तिंवरी के मथानिया थाना इलाके का शनिवार सुबह 8 बजे का था। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को घर से किया गिरफ्तार मथानिया SHO राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि मामले को लेकर आरोपी साउद और अकरम को तिंवरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। साउद मजदूरी करता है और अकरम ड्राइवर है। चारण ने बताया- शनिवार को मथानिया सर्कल के पास सुबह 8 बजे धनलक्ष्मी रेस्टोरेंट के पास गोवंश के शरीर के अंश पड़े मिले थे। इसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौके पर पहुंचे। गोवंश के अंश झाड़ियों में पड़े देख आक्रोशित हो गए थे। इसके बाद बजरंग दल के जिला विशेष संपर्क प्रमुख देवेंद्र गोयल ने मथानिया थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी थी। मथानिया पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से ही दबोचा। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले और आरोपियों की पहचान की थी। समाज ने कहा- आवारा युवकों से हमारा लेना देना नहीं घटना के बारे में मालूम चलते ही तिंवरी के कौम नागौरी तेलियान पंचान समिति तिंवरी ने लेटर जारी कर आरोपियों को समाज से बेदखल कर दिया। लेटर में लिखा- इस घटना से मुस्लिम समाज तिवरीं को गहरा दुख है और हिंदू समाज के धर्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाले यह इन आवारा युवकों पर कार्रवाई हो। कौम नागाैरी तेलियान पंचान समिति तिवरी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि हमारा समाज ऐसे असामाजिक तत्वों को बढावा नहीं देता। हमने सर्वसम्मति से आरोपी साउद व अकरम व उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *