लुधियाना के हरि करतार कालोनी में हंगामा,VIDEO:भाइयों में हुई खूनी झड़प,सिर पर मारे गमले,जमीनी विवाद का मामला

पंजाब के लुधियाना की हरि करतार कालोनी में जमकर हंगामा हुआ। एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर गमले मारे। सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। झड़प दौरान एक दंपती के सिर पर भी चोट आई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है। जेठ का बेटा दोस्तों को घर के बाहर खड़ा कर करता है हुल्लड़बाजी जानकारी देते हुए महिला प्रीती ने कहा कि वह नौकरी करती है। उसके पति भी नौकरी करते है। इसलिए घर पर उसकी 10वीं कक्षा में बेटी है जो घर पर अकेली होती है। बेटी ने उसे बताया कि उसके ताया का बेटा घर के बाहर कुछ लड़कों को लेकर रोजाना खड़ा हो जाता है। वह लड़कियों के बारे अश्लील बातें करते है और वीडियो काल पर जोर-जोर से शोर मचाते है। सीसीटीवी में कैद हुई झड़प प्रीती ने कहा कि उसके पति अपने पिता को इस संबंधी शिकायत करने गए थे। इतने में उसकी जेठानी ने घर के बाहर खड़ा उनका बाइक गिरा दिया। उसे जब ऐसा करने से उसके पति ने रोका तो जेठ और उसके बच्चों ने उन पर हमला कर दिया। जेठ ने सिर पर गमलों से वार किए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये पूरी घटना कैद हो गई। प्रीती ने कहा कि उसने जब पति को बचाने की कोशिश की तो उसके जेठ के बेटे ने उसके सिर पर कड़ों से हमला किया। फिलहाल दोनों पति-पत्नी घायल है। प्रीती ने कहा कि उनका जेठ चाहता है कि वह घर से बाहर निकल जाए। पुराना जमीनी विवाद के कारण ये झड़प हुई है। उधर, दूसरे पक्ष ने इस बारे कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *