धौलपुर के मानपुर में नलों की टोंटियां चोरी:पानी व्यर्थ बहा, ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की मांग की

धौलपुर जिले की सैंपऊ पंचायत समिति के मानपुर गांव में रविवार रात नलों में लगी पीतल की टोंटियां चोरी हो गईं। इस घटना के कारण सुबह पानी की आपूर्ति शुरू होते ही कई स्थानों पर पानी व्यर्थ बहने लगा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय निवासी रोहित गुर्जर मानपुर ने बताया कि चोरों ने रात में पीतल की टोंटियां चुरा लीं, जिसके परिणामस्वरूप घंटों तक पानी बर्बाद होता रहा। इससे ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने इस कृत्य को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हर घर तक पेयजल पहुंचाने वाली जल जीवन मिशन योजना पर सीधा प्रहार है। पानी की बर्बादी से गांव वालों में गहरा रोष है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से तत्काल दोषियों को पकड़ने और नलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत ने भी पूरी घटना की जांच कर जल आपूर्ति प्रणाली को जल्द सुधारने की मांग की है। इस दौरान मुन्ना कोली, बॉबी, राकेश, रामजीलाल, योगेश, गरीबा, रामविलास, मावासीलाल, सत्यवीर, सियाराम, कन्हैया सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *